Saturday, April 24, 2010

कोशिश करने वालों की / हरिवंशराय बच्चन

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

Thursday, April 22, 2010

साढ़े तीन साल में डॉक्टर बनाने की कैसी तरकीब

डीडीएस कम्यूनिटी सेन्टर के लिए काम करने वाली पूण्यम्मा जो किसानों की समस्या पर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म बनाती हैं, आन्ध्र प्रदेश में बीटी कॉटन पर फिल्म बनाने के दौरान अपनी खुली जीप से नीचे गिर पड़ी। उन्हें चोट आई, जिससे उनकी कलाई की हड्डी टूट गई। उसके बाद वह अपनी टूटी हुई हड्डी को जुड़वाने के लिए हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल ‘निजाम इंस्टीटयूट फॉर मेडिकल साइंस’ में गई। सरकारी अस्पताल होने की वजह से उनका ईलाज तो यहां मुफ्त में हो रहा था लेकिन दवा और दूसरी सामग्रियों का खर्च 30,000 रुपए आ रहा था। यह ईलाज के लिए एक बड़ी रकम थी इसलिए उन्होंने पिटला जाने का निर्णय लिया। पिटला उस गांव का नाम है, जो टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए उस क्षेत्र में प्रसिध्द है। उस गांव में देसी तरिके से ईलाज कराने के बाद उनका एक पैसा खर्च नहीं हुआ और तीन महीने में वे तंदरुस्त हो गईं।

पूण्यम्मा का अनुभव आप में से कइयों का होगा। इस देश में सरकारी अस्पताल में ईलाज कराने का अर्थ बिल्कुल यह नहीं है कि आपका ईलाज निशुल्क हो रहा है। पटना के एक प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल में मरीजों को दवा की पर्ची एक खास दुकान से दवा लाने की हिदायत के साथ दी जाती थी और उस दुकान पर सारी दवाएं एमआरपी पर मिलती थी। जबकि बाकि कोई भी दवा दुकानदार उन्हीं दवाओं पर तीस फीसद तक की छूट आसानी से दे देता था।
अब सरकार पूरे देश में ग्रामीण एमबीबीएस डॉक्टरों का नेटवर्क खड़ा करने वाली है। ऐसे में स्वास्थ की वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 300 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी है। गांव की स्वास्थ्‍य सेवा को बेहतर करने के लिए खुलने वाले इस कॉलेज में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। बच्चों का दाखिला 10वी और 12वीं के प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। हर एक मेडिकल कॉलेज में 30 से 50 तक सीटें होंगी। मेडिकल स्कूल से स्नातक अपने गृह राज्य के गांवों में कम से कम पांच साल के लिए पदस्थापित किए जाएंगे। पहले पांच सालों तक के लिए उन्हें राज्य का मेडिकल काउंसिल लायसेंस देगा। जिसे पांच सालों तक प्रत्येक साल नवीकृत कराना अनिवार्य होगा। पांच साल के बाद उनका यह लायसेंस स्थायी हो जाएगा। लायसेंस मिलने के बाद यह ग्रामीण डॉक्टर अपने राज्य के गांवों में या किसी शहर में क्लिनिक खोल पाएंगे। इन पांच सालों में गांवों में जाने के लिए नया बैच तैयार हो चुका होगा। इस तरह गांव की स्वास्थ व्यवस्था को तंदरुस्त करने की एक स्थायी व्यवस्था एमसीआई और स्वास्थ मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से की जा रही है।
बीएचआरसी (बैचलर ऑफ रुरल हेल्थ केयर) के नाम से तैयार किया गया साढ़े तीन साल का यह पाठयक्रम ग्रामीण एमबीबीएस के नाम से लोगों के बीच पहचान पा रहा है। यह ग्रामीण डॉक्टर गांव के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र और उपकेन्द्र स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात होंगे। वर्तमान स्थिति यह है कि देश के 80 फीसद डॉक्टर 20 फीसद शहरी जनता की सेवा में लगे हैं, और बाकि बचे 80 फीसद गांव और छोटे शहर के लोगों को 20 फीसद डॉक्टरों के भरोसे छोड़ दिया गया है। अब ऐसे में गांव वालों का विश्वास झाड़-फूंक, और झोला छाप डॉक्टरों पर ना बढ़े तो क्या हो? एक अनुमान के अनुसार हमारे देश की 75 फीसद आबादी अब भी झोला छाप डॉक्टरों के भरोसे ही है। देश में सरकार की तरफ से दी जा रही स्वास्थ सुविधाओं में असंतुलन दिखता है। गांव-शहर का असंतुलन। राज्य-राज्य का असंतुलन।
स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2008 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 271 है। राज्यवार यदि इन कॉलेजों की उपस्थिति का आंकड़ा देखें तो यह बेहद असंतुलित है। 19 करोड़ आबादी वाले उत्तार प्रदेश में कुल 19 मेडिकल कॉलेज हैं और 03 करोड़ आबादी वाले केरल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 18 है। खैर, बात पूरे भारत की करें तो यहां प्रति 1500 लोगों पर एक डॉक्टर नियुक्त है। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन 1:250 के अनुपात की अनुशंसा करता है। अब ऐसे समय में अपने अनुपात को दुरुस्त करने की जल्दबाजी में साढे तीन साल की पढ़ाई कराके ग्रामीण एमबीबीएस के नाम पर जो पढ़े लिखे झोला छाप डॉक्टर बनाने की कवायद सरकार कर रही है, उसकी जगह पर यदि वह थोड़ा ध्यान हमारे वैकल्पिक चिकित्सा पध्दतियों मसलन आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा पध्दति, एक्युप्रेशर, एक्यूपंक्चर पर देती तो वह अधिक कारगर साबित हो सकता है। वर्तमान में यदि हम पारंपरिक तरह से ईलाज करने वालों की संख्या भी एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ जोड़ लें तो 1:1500 का अनुपात घटकर 1:700 का हो जाएगा।
यदि सरकार की तरफ से अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किसी नई योजना पर काम करने की जगह सिर्फ अपने स्वास्थ के मौजूदा ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की जाए तो यह देश की स्वास्थ व्यवस्था को दुरुस्त करने की राह में बड़ी पहल होगी। देश में 10 लाख के आस-पास प्रशिक्षित नर्स हैं, 03 लाख के आस-पास सहायक नर्स हैं। 07 लाख से अधिक आशा (एक्रेडिएटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट) हैं। गांवों के लिए नर्स, पुरुष कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। यदि इन लोगों की सहायता ही सही तरह से ली जाए तो देश की स्वास्थ समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है।
बहरहाल सन् 1946 में सर जोसेफ भोर की कमिटी की रिपोर्ट भी मेडिकल की शिक्षा के लिए कम से कम साढ़े पांच साल अवधि की अनुशंसा करती है। अचानक साढ़े तीन साल में डॉक्टर बनाने की कौन सी कीमिया हमारे स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री ढूंढ़ लाएं हैं, इस संबंध में उन्हें देश को दो-चार शब्द अवश्य कहना चाहिए।


आशीष कुमार 'अंशु'

लखनऊ की सियासत

पंद्रहवीं लोकसभा के लिए 'स्वयंवर' रचा रही लखनऊ की सियासत में यूं तो इस बार भी कुछ कम सज-धज नहीं, लेकिन गांधी-नेहरू परिवार की लाड़ली से लेकर संघ परिवार के दुलारे तक की हमसफर रह चुकी यह सियासत इस बार चाहे जिस गले में 'वरमाला' डाले, गुजरे जमाने की यादें उसे थोड़ा मायूस जरूर करेंगी। 'स्टार उम्मीदवारों' की नामौजूदगी के कारण अरसे बाद लखनऊ के 'राजनीतिक चरित्र' में भी बदलाव आना तय है, जो अब तक अपने नुमाइंदे का चयन 'दिल की आवाज' पर करता रहा है। आजादी के बाद पहले चुनाव में लखनऊ का दिल विजय लक्ष्मी पंडित पर आया, तो फिर अगले चुनावों में पुलिन वी।बनर्जी, वी.के.धवन, आनन्द एम.मुल्ला, शीला कौल, हेमवतीनंदन बहुगुणा, मांधाता सिंह व अटल बिहारी वाजपेयी पर।

अटल 1955 में हुए उपचुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने, इसके बाद उन्होंने 1957 व 1962 में आम चुनाव लड़े, लेकिन लखनऊ का दिल जीतने में उन्हें करीब तीन दशक लगे। अटल 1991 में दुबारा लखनऊ पर 'फिदा' हुए, और इस बार लखनऊ भी उन्हें दिल देने में पीछे नहीं रहा। अटल और लखनऊ के भावुक रिश्ते की 'भूलभुलैया' में राजबब्बर, मुजफ्फर अली, डा.कर्ण सिंह व राम जेठमलानी जैसे 'सितारे' भी राह भटक गये, और अन्तत: इस रिश्ते के आगे घुटने टेकने पर बाध्य हुए। वक्त व बीमारी ने लखनऊ और अटल के संसदीय रिश्ते पर पूर्णविराम लगा दिया है। मौजूदा चुनाव में जो विकल्प हैं, उनमें भाजपा के लालजी टंडन और बसपा के अखिलेश दास लखनऊ के पुराने नेता हैं, जबकि कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी व सपा की नफीसा अली बाहरी। लखनऊ के प्रतिनिधि की हैसियत से टंडन सभासद से लेकर विधायक व मंत्री जैसी भूमिकाएं निभा चुके हैं। लखनऊ से उनका लंबा जुड़ाव उनकी खूबी भी है, खामी भी। यही बात अखिलेश दास के भी साथ है। वह शहर के मेयर रह चुके हैं, साथ ही पिछले काफी समय से स्थानीय राजनीति में उनकी परोक्ष या अपरोक्ष भूमिका जरूर रही। दोनों उम्मीदवारों को अपनी पृष्ठभूमि का नफा-नुकसान होगा। कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ को अपनी विरासत बता सकती हैं, जिनके पिता हेमवती नन्दन बहुगुणा 1977 में 73 फीसदी वोट पाकर लखनऊ के सांसद बने थे। जहां तक सपा उम्मीदवार नफीसा अली का सवाल है, उनके पास लखनऊ से जुड़ाव का कोई ठोस तर्क नहीं है। जाहिर है कि उन्हें सपा के जनाधार पर ही आगे बढ़ना होगा, जिसके बूते पार्टी उम्मीदवार अटल के मुकाबले पांच में से तीन चुनावों में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे। वैसे तमाम सियासी जोड़-बाकी से हटकर उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मतदान दर को लेकर होगी। दरअसल, लखनऊ की बेपरवाह जीवनशैली की छाप यहां के चुनाव पर भी पड़ती है।

2004 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में न्यूनतम 35.28 फीसदी मतदान इसी सीट पर हुआ, यद्यपि अटल इसमें 56.12 फीसदी वोट पाकर भारी अंतर से चुनाव जीते थे। 1996 के एकमात्र अपवाद को छोड़ पिछले आठ लोकसभा चुनावों में मतदान दर हमेशा 50 फीसदी से भी कम रही। वास्तव में लखनऊ के नव-विकसित इलाकों में आबाद सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मतदान में रुचि नहीं लेते, जबकि अटल बिहारी की लोकप्रियता के कारण मुस्लिम इलाकों में मतदान दर कम रहती थी। ये दोनों वर्ग इस बार किसी 'स्टार उम्मीदवार' की नामौजूदगी में किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं, यह फैक्टर नतीजे पर गहरा असर डालेगा। इसी प्रकार लखनऊ के पारंपरिक मतदाता चुनाव अभियान में उग्रता पसंद नहीं करते। समीक्षक इस तर्क के पक्ष में 1967 चुनाव का संदर्भ देते हैं, जब कांग्रेस की घोर लोकप्रियता के दौर में उसके उम्मीदवार पीआर मोहन निर्दलीय आनन्द एम मुल्ला से पराजित हो गये थे। लखनऊ के संसदीय इतिहास में यह एकमात्र चौंकाने वाला चुनाव नतीजा था। एक और खास बात थी 1967 में भी कोई 'स्टार उम्मीदवार' मैदान में नहीं था। वैसे यह घटना 42 वर्ष पुरानी है। इस कालखंड में सियासत का रंग-रूप बहुत बदल गया, साथ ही लखनऊ का भी। बेशक इस बार भी कोई 'स्टार' मैदान में नहीं है, लेकिन इस बार लखनऊ के 'दिल' में क्या है, 16 मई को ही पता चलेगा।

चिडिया गुलाब और प्यार

एक चिडिया को एक सफ़ेद गुलाब से प्यार हो गया , उसने गुलाब को प्रपोस किया , गुलाब ने जवाब दिया की जिस दिन मै लाल हो जाऊंगा उस दिन मै तुमसे प्यार करूँगा , जवाब सुनके चिडिया गुलाब के आस पास काँटों में लोटने लगी और उसके खून से गुलाब लाल हो गया, ये देखके गुलाब ने भी उससे कहा की वो उससे प्यार करता है पर तब तक चिडिया मर चुकी थी इसीलिए कहा गया है की सच्चे प्यार का कभी भी इम्तहान नहीं लेना चाहिए, क्यूंकि सच्चा प्यार कभी इम्तहान का मोहताज नहीं होता है , ये वो फलसफा; है जो आँखों से बया होता है , ये जरूरी नहीं की तुम जिसे प्यार करो वो तुम्हे प्यार दे , बल्कि जरूरी ये है की जो तुम्हे प्यार करे तुम उसे जी भर कर प्यार दो, फिर देखो ये दुनिया जन्नत सी लगेगी प्यार खुदा की ही बन्दगी है ,खुदा भी प्यार करने वालो के साथ रहता है....

'फेसबुक' के संस्थापक 25 वर्षीय मार्क दुनिया के सबसे युवा अरबपति

सामान्यत : लोग इंटरनेट को जानकारी लेने, लोगों से जुडऩे और चैटिंग करने के लिए ही इस्तेमाल करते है। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो साइबर संसार से जुड़ी हर चीज का इस्तेमाल भली प्रकार करना और इनमें इनोवेशन करना जानते है। इन्हीं में से एक है 'फेसबुक' नामक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के संस्थापक 25 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग, जो इसकी वजह से बन गए है दुनिया के सबसे युवा अरबपति। व्यवसाय से कंप्यूटर प्रोग्रामर मार्क ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते समय फेसबुक का निर्माण किया, जो आज विश्व भर के छात्रों और युवाओं के बीच प्रसिद्ध है। फेसबुक के सीईओ मार्क को 'टाइम' मैग्जीन ने वर्ष के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में उन्हे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई क्रांति लाने वाले बराक ओबामा, दलाई लामा और माइकल फेल्प्स के साथ जगह दी गई है। बचपन से कंप्यूटर प्रेमी14 मई 1984 को न्यूयार्क के डॉक्टर दंपति एडवर्ड और कैरन जुकरबर्ग के घर जन्मे मार्क बचपन से ही कंप्यूटर प्रेमी थे। मिडिल स्कूल में पढ़ते समय ही उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी। उन्हे नए-नए प्रोग्राम, कम्युनिकेशन टूल्स और गेम्स बनाना पसंद था। हाईस्कूल में पढ़ते समय मार्क ने पिता के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के बात करने के लिए कम्युनिकेशन प्रोग्राम तैयार किया। उसके बाद उन्होंने 'सिनैप्स' नामक म्यूजिक प्लेयर बनाया, जो उसे इस्तेमाल करने वाले की आदतों को ट्रैक कर लेता था। माइक्रोसॉफ्ट और एओएल ने सिनैप्स खरीदने और मार्क को जॉब देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने का निर्णय लिया। हॉस्टल रूम में बनाई फेसबुकमार्क ने फेसबुक का प्रारंभ अपने हॉस्टल के रूम से 4 फरवरी 2004 में किया। यह बहुत जल्दी हार्वर्ड में प्रसिद्ध हो गई और कालेज के दो-तिहाई छात्र पहले दो सप्ताह में ही इसमें शामिल हो गए। हार्वर्ड में प्रसिद्ध होने के बाद मार्क ने इसे अन्य शैक्षिक संस्थानों में भी फैलाने की ठानी और इसके लिए उन्होंने अपने रूम पार्टनर डस्टिन मोस्कोविट्ज की सहायता ली। 2004 की गर्मियों में मार्क और मोस्कोविट्ज ने इसे पैंतालिस शैक्षिक संस्थानों में विस्तृत कर दिया और जल्द ही इसमें हजारों छात्र शामिल हो गए। कैलिफोर्निया का क्रांतिकारी सफर2004 की गर्मियों में ही मार्क व मोस्कोविट्ज अपने कुछ अन्य मित्रों के साथ पालो अल्टो, कैलिफोर्निया आ गए। मार्क के अनुसार, कैलिफोर्निया में बर्फ गिरने के कारण ग्रूप ने वापस हार्वर्ड लौटने की तैयारी शुरू की, लेकिन फिर अचानक हमने निर्णय किया कि हमें यहीं रहना चाहिए। उस दिन के बाद वह एक छात्र के रूप में लौटकर हार्वर्ड नहीं गए। उन्होंने कैलिफोर्निया में एक छोटा सा घर किराए पर लिया और ऑफिस के रूप में वहां काम करना शुरू किया। गर्मियों के बाद उनकी मुलाकात पीटर थील से हुई, जो मार्क की कंपनी में पूंजी लगाने को तैयार हो गए। कुछ माह बाद पालो अल्टो स्थित यूनिवर्सिटी के पास उन्हें अपना पहला 'असली ऑफिस' मिला। आज वहां सात इमारतों में फेसबुक के सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे है। मार्क ने इस जगह को 'अर्बन कैंपस' का नाम दिया है। नई सेवाओं ने बढ़ाई गुणवत्ता5 सितंबर 2006 को मार्क ने फेसबुक की गुणवत्ता बढ़ाते हुए उसमें कुछ बदलाव किए। अब फेसबुक में यूजर यह भी देख सकते थे कि उनका मित्र साइट पर क्या कर रहा है? 24 मई 2007 को मार्क ने फेसबुक प्लेटफॉर्म की घोषणा की। इस प्लेटफॉर्म पर प्रोग्रामर सोशल एप्लीकेशन विकसित कर सकते थे। एक सप्ताह में ही इसमें कई प्रोग्रामर ने सोशल एप्लीकेशन बनाई और उन एप्लीकेशन को लाखों उपभोक्ता भी मिल गए। आज फेसबुक प्लेटफॉर्म का फायदा दुनिया भर में करीब 4,00,000 लोग उठा रहे है। इसके दो साल बाद फेसबुक ने विश्व के नंबर एक सर्च इंजन गूगल की बोली को नकार कर अपने शेयरों की 1।6 प्रतिशत साझेदारी माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन को 240 मिलियन डॉलर में बेच दी। इस बोली के समय यह तथ्य भी सामने आया कि उस समय फेसबुक की कुल मार्केट वैल्यू 515 बिलियन डॉलर थी!

Tuesday, April 20, 2010

ग्रह के सामान्य स्वास्थ्य





 जो प्रदूषण कम करने के लिए कर सकते हैं 



  प्रदूषण कम करके भी प्लास्टिक reusing सकते हैं
.


यातायात संबंधी वायु - प्रदूषण 




  . यातायात संबंधी वायु प्रदूषण राजमार्गों पर खराब है.
 


  अम्लीय होता जा रहा  हैं समुद्र

.


. महासागर अम्लीकरण मूंगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है


.


  बहुत ही शांत और बहुत कुशल है.
.

पानी जैसा साफ प्रशासन


राकेश दीवान
तालाब निर्माण के दौर में गोंड राजाओं ने प्रशासन की पद्धति भी विकसित की थी। वे मालगुजार की नियुक्ति करते थे जिसका काम राजस्व की वसूली करना और पूरे इलाके का सामान्य प्रशासन देखना था। मालगुजार को निर्धारित राजस्व राज्य के खजाने में देना पड़ता था अब यदि मालगुजार अधिक राजस्व उगाह लेता था तो उसे लाभ होता था लेकिन कम राजस्व उगाहने पर उसे अपनी तरफ से भरपाई करनी होती थी। इसलिए बेहतर उत्पादन की खातिर मालगुजार खुद तालाब बनवाते और उनके रख-रखाव की व्यवस्था करवाते थे ताकि नुकसान न उठाना पड़े। तालाब, नहर या किसी ढाँचे के टूटने-फूटने पर मालगुजार की निगरानी में ग्रामीण उसे ठीक करते थे।

पानी के वितरण के लिए मालगुजार और गाँव के चार-पाँच सम्मानित व्यक्तियों की एक समिति होती थी। यह समिति पानी की उपलब्धता आदि को देखकर उसके हिसाब से वितरण की व्यवस्था करती थी जिसे सभी किसान मानते थे। यह समिति ‘पानकर’ की नियुक्ति करती थी जो आमतौर पर ऐसा भूमिहीन मजदूर होता था जिसकी सिंचाई में कोई दिलचस्पी नहीं होती। ‘पानकर’ तालाबों से पानी खोलने और समिति के निर्देशों का पालन करवाने का काम करता था। बदले में गाँव भर के किसान ‘पानकर’ के लिए अनाज और कपड़ों की व्यवस्था करते थे। किसी वजह से कोई किसान ‘पानकर’ का हिस्सा देने से चूक जाता था तो वह खुद जाकर ले लेता था। यदि ‘पानकर’ किसी को स्वार्थवश ज्यादा लाभ देता था तो समिति उसे उसके तमाम अधिकार और लाभ छीनकर निकाल देती थी। तालाब या नहर को तोड़ने वालों को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जाता था। यदि ऐसे आदमी ने पहले ही पानी ले लिया है तो उस पर अर्थदण्ड लगाया जाता था और इसे भी न देने पर अगले साल ऐसे व्यक्ति को पानी नहीं दिया जाता था।

तालाब निर्माण में काम करने वाले किसानों को बिना मूल्य के पानी दिया जाता था। तालाब की देखभाल व मरम्मत करने वालों को भी मुफ्त पानी देने की व्यस्था थी। तालाब के रख-रखाव की जिम्मेदारी उसके आस-पास के किसानों की होती थी और उसके लिए बाकायदा कानून बने थे।

तीन-चार सालों में एक बार तालाब की सफाई की जाती थी और इससे निकलने वाली बेहद उपजाऊ गाद, जिसे ‘पाकन’ कहा जाता था, को मालगुजार किसानों में बँटवा देता था। वैसे मालगुजार से पूछकर कोई भी किसान तालाब की गाद ले सकता था। रख-रखाव, सफाई, निर्माण और टूट-फूट के सुधार के लिए पैसा देने के बजाय मुफ्त में तालाब से पानी और गाद लेने का प्रावधान था।

गोंड़ों के चाँदा राज्य में बने तालाब की यह प्रथा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला आदि जिलों समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज भी दिखाई देती है। यह तालाब आज भी समाज की पानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

जब विद्यासागर जी ने चप्पल फेंकी

जब विद्यासागर जी ने चप्पल फेंकी फिर एक चप्पल चली। रोज ही कहीं ना कहीं यह पदत्राण थलचर हाथों में आ कर नभचर बन अपने गंत्वय की ओर जाने क...